Blog

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाए जाने पर बोलीं प्रियंका, बताया आखिर सरकार ने क्यों किया ऐसा

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। उधर इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी संसद में भी उठा रही है।

गांधी परिवार से वापस ली गई SPG सुरक्षा मोदी सरकार से बहाल किए जाने की मांग हो रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मुद्दे पर प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला राजनीति से प्रेरित है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये तो राजनीति है, होती रहती है।”

इसे भी पढ़ें: गांधी परिवार को क्यों मिली थी SPG सुरक्षा और Z+ सुरक्षा से कितनी अलग है इस कटेगरी की सिक्योरिटी?

गौरतलब है कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस ले लिया था। अब गांधी परिवार को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जिम्मे गांधी परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Z+ सुरक्षा क्या है?

जेड प्लस कटेगरी की सुरक्षा देश की स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप यानि SPG के बाद दूसरे नंबर की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इसमें कुल 55 सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं। 55 में से 10 से ज्यादा NSG कमांडो होते हैं। इसके अलावा पुलिस ऑफिसर होते हैं। इस सुरक्षा में पहले घेरे की ज़िम्मेदारी एनएसजी की होती है, जबकि दूसरी परत एसपीजी कमांडो की होती है। इनके अलावा ITBP और CRPF के जवान भी ज़ेड प्लस सुरक्षा श्रेणी में शामिल रहते हैं। यही नहीं ही Z+ सुरक्षा में एस्कॉर्ट्स और पायलट वाहन भी दिए जाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.