फोटो: सोशल मीडिया
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से पहले ही सरेंडर कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने से बीजेपी को साफ तौर पर मना कर दिया है। गिरिराज सिंह नवादा से चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। कहा जा रहा हैं कि बेगूसराय के मौजूदा माहौल को देखकर गिरिराज सिंह अपनी जीत को लेकर आशंकित हैं। वहीं पार्टी उन्होंने मनाने में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत पार्टी के 5 बड़े नेताओं ने गिरिराज सिंह को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने।
2014 का लोकसभा चुनाव गिरिराज सिंह नवादा से जीते थे। ऐसे में वो वहीं से चुनाव लड़ना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक, गिरिराज सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा है।
उधर, बेगूसराय से लेफ्ट के प्रत्याशी और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि बेगूसराय सीट से उनकी लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह से है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.