Categories: IndiaNews

केरल: थिरुनेली मंदिर में पूजा के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- यहीं विसर्जित की गई थीं मेरे पिता की अस्थियां

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड के सुल्तार बैटरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनेता के रूप में खड़ा नहीं हूं, बल्कि एक बेटा, भाई और एक दोस्त के रूप में खड़ा हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने यहां से लड़ने का फैसला किया, ताकि ये संदेश दिया जा सके कि दक्षिण भारत भी अन्य जगहों जितना अहम है। मैं वायनाड से ऐसा रिश्ता चाहता हूं जो हमेशा रहे। राहुल गांधी ने कहा, “मुझे आपकी सभी परेशानियों के बारे में पता है और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नहीं हूं और कभी भी झूठे वादे नहीं करता हूं। मैं उनसभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां से चुनाव लड़ने का मौका दिया।”

वंडूर में लोग भारी बारिश के बाद भी उन्हें सुनने के लिए इकट्ठे हुए थे। कुछ लोगों ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ तीखी बहस की, लेकिन जैसे ही राहुल यहां पहुंचे और बोलना शुरू किया, लोग शांत हो गए।

राहुल गांधी इससे पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में यहां थिरुनेली मंदिर में ‘बेलि तर्पणम’ किया। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि केरल के अपने पिछले दौरे के दौरान राहुल ने मंदिर आने और पूजा करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं करने दिया था।

सफेद धोती और अंगवस्त्रम पहने राहुल सुबह देवासम गेस्ट हाउस से मंदिर गए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों के निर्देशन में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वह पुजारियों के साथ बाद में करीब 700 मीटर की दूरी पर उस स्थान पर भी गए, जहां उनके पिता की अस्थियां 30 मई, 1991 को विसर्जित की गई थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.