फोटो: INCindia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांंधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक और बड़ा ऐलान किया है। उनका ये ऐलान नीति आयोग को लेकर है।
राहुल गांधी ने ‘न्याय योजना’ के बाद ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो नीति आयोग को भंग किया जाएगा। राहुल ने कहा कि नीति आयोग की जगह योजना आयोग को फिर से बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें चुनिंदा अर्थशास्त्रियों को और 100 से कम स्टाफ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के पास पीएम के प्रचार के लिए झूठे आंकड़े देने के अलावा और कोई काम नहीं है।
इससे पहले कांग्रेस की ओर से न्याय योजना के ऐलान के बाद नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना के विरोध में बयान दिया था। राजीव कुमार ने कहा था कि अगर ‘न्याय योजना’ लागू की जाएगी तो इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। राजीव कुमार के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को नोटिस भेजा था, जिसका उन्हें जवाब देना है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.