Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद क्यों उड़ी लालू यादव की नींद, डॉक्टरों ने बताई वजह

लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव बेहद चिंतित हैं, इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा है।

खबरों के मुताबिक, चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू यादव ने चुनाव के नतीजों के बाद कई बार भोजन तक नहीं लिया। यही नहीं रात में उन्हें नींद भी ठीक से नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के काफी समझाने के बाद लालू यादव ने नियमित भोजन लेना शुरू किया है।

डॉक्टरों ने बता दिया है कि आखिर लालू यादव की चिंता की वजह क्या है। डॉक्टरों ने बताया कि आरजेडी अध्यक्ष कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि उनकी सेहत फिलहाल चिंता का विषय नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव की चिंता की असली वजह लोकसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार है। साथ ही वो परिवार में मनमुटाव से भी बेहद परेशान हैं, और यही वजह है कि लालू यादव रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।

डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि आरजेडी का भविष्य दांव पर है, इसे लेकर लालू यादव बेहद चिंतित हैं। उन्हें इस बात की भी चिंता कि इस चुनाव में उनके बेटों को सफलता नहीं मिली और न ही वो उभर पाए। इन्हीं बातों को लेकर लालू यादव बेहद परेशान हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.