मुंबई हमले में शहीद ATS के पूर्व प्रमुख करकरे पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का विवादित बयान, मचा बवाल

RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने मुंबई हमले में शहीद ATS के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है।

मुंबई हमले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहीद हुए हेमंत करकरे पर बयान देते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा, “आतंकवादी हमले में मारे गए करकरे को श्रद्धांजलि दी जा सकती है, लेकिन उनका आदर नहीं किया जा सकता है। बलिदान का सम्मान है, लेकिन करकरे की ज्यादतियों को भी इंगित किया जाना चाहिए।”

इंद्रेश कुमार ने UPA सरकार पर मालेगांव धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर पर अत्याचार करने के लिए ‘वर्दी’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भले ही उनका अपराध साबित होना बाकी था, लेकिन ये अनुचित था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान का इंद्रेश कुमार ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस तथ्य को मान लेना करना चाहिए कि उसने (प्रज्ञा ठाकुर ने) मानवता का प्रदर्शन किया और उसके बयान पर (करकरे पर) हंगामा होने के बाद बदलाव किया।

गौरतलब है कि मलेगांव ब्लास्ट के आरोप में महाराष्ट्र एटीएस ने प्रज्ञा ठाकुर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस समय महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे थे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रक्षा ठाकुर ने दावा किया था कि करकरे ने उस समय अत्याचार किया था जब वह उनकी हिरासत में थीं और साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के दौरान उनके ‘श्राप’ की वजह हेमंत करकरे की मौत हो गई थी।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, “मैंने करकरे को श्राप दिया था। मैंने कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा।” प्रज्ञा के इस बायन पर लोकसभा चुनाव के दौरान बवाल मच गया था। बाद में बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को बिना शर्त बयान पर माफी मांगने के लिए कहा था और बयान को वापस लेने के लिए कहा था। इसके बाद प्रज्ञा ने अपने बयान वापस ले लिए थे।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.