Categories: IndiaIndia NewsNews

सबरीमाला मंदिर: 800 सालों में ऐसा पहली बार हुआ!

केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को 50 साल से कम उम्र की महिलाओं ने प्रवेश किया। महिलाओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए।

केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को वो हुआ जो 800 सालों में नहीं हुआ था। सुप्रीम कोर्ट से मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिलने के करीब तीन महीने बाद पहली बार महिलाओं ने सबरीमाला में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। 50 साल से कम उम्र की दोनों महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ मंदिर में घुसीं और सुबह 3:45 बजे पूजा-अर्चना की। महिलाओं की एंट्री पर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई। इसके बाद मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। दोनों महिलाओं ने पिछले साल भी मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी।

महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि महिलाएं मंदिर के अंदर दौड़ती हुई जा रही हैं। साथ में पुलिसवाले भी सादी वर्दी में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं उत्तरी केरल की रहने वाली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उनके परिवार के लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने महिला श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा देने का निर्देश दिया है।

क्या है विवाद ?

केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक के उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। परंपरा के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे और जो महिलाएं रजस्वला होती हैं उन्हें मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के प्रवेश का ये मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। 5 जजों की बेंच ने 4-1 फैसला सुनाया कि मंदिर में हर वर्ग की महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका नहीं जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। अदालत के आदेश के बाद तीन बार मंदिर को खोला गया, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी 1 जनवरी के कोई भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.