Categories: IndiaNews

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से लड़ेंगी चुनाव?

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार कांगेस का दामन थाम लिया है। सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्ता ले ली है।

दिल्ली पहुंचकर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्‍होंने दिल्‍ली में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर के घर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ली। इस मौके पर यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी मौजूद थे। पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि सपना चौधरी जल्द कांग्रेस ज्वॉन कर सकती हैं।

खबरों के मुताबिक, सपना चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। मथुरा से कांग्रेस सपना को हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। ऐसी खबरें हैं कि सपना चौधरी 26 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी सपना चौधरी को चुनाव लड़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इससे पहले 22 जून, 2018 को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर सपना चौधरी ने राहुल और सनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सपना कांग्रेस को ज्वॉइन कर सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.