‘मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता, चौकीदार को जो निर्देश दूंगा उन्हें वो करना पड़ेगा’

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ”मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता।” इशारों-इशारों उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ”मैं निर्देश दूंगा और चौकीदार वो करना होगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरुआत की है। पार्टी के नेता और मंत्री जोर-शोर से पीएम के अभियान का प्रचार कर रहे हैं। कईयों ने तो सोशल साइट पर अपने नाम से पहले चौकीदार लिख लिया है। लेकिन बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को ये कहते हुए झटका दिया है कि वो चौकीदार नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ”मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता।” इशारों-इशारों उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, ”मैं निर्देश दूंगा और चौकीदार वो करना होगा।” स्वामी ने ट्विटर पर खुद के नाम से पहले चौकीदार लिखने से भी मना कर दिया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बयान एक इंटरव्यू में दिया। बीजेपी सांसद का ये बयान सोशल मीडया में ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करते हुए कहा था कि दोनों को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है। दोनों भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बताते हैं जबकि देश इस सूची में देश तीसरे नंबर पर है।

ये पहली बार नहीं है जब स्वामी ने अपनी पार्टी और नेताओं के खिलाफ इस तरह की तल्ख टिप्पणी की है। पहले भी कई बार वो पार्टी नेताओं के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.