Categories: IndiaNews

चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 20 करोड़ रुपये का बकाया, राजनीति से फुर्सत मिले तो इधर भी ध्यान दें सरकार!

देश में होने वाला लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में किसानों के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है। सभी दल ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने किसनों के लिए बहुत कुछ किया है।

हकीकत ये है कि आज भी देश में किसानों की हालत वैसे ही है, जैसा कि पिछली सरकारों में हुआ करती थी। यह बात इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन द्वारा पेश किए गए ताजा आंकड़ो से साबित होती है।

उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार, 31 जनवरी, 2019 तक गन्ना की कीमतों का बकाया करीब 20 हजार करोड़ रुपये हो गया है। संगठन के मुताबिक, चालू चीनी वर्ष 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) में आगे 3 महीने की पेराई की रफ्तार को ध्यान रखा जाए तो बकाया रकम में और बढ़ोतरी हो सकती है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन का कहना है कि मौजूदा चीनी का एक्स-मिल रेट 29-30 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब रहने पर मिलर समय पर बकाये का भुगतान करने में असमर्थ होंगे। एसोसिएशन के मुताबिक, देश भर में चीनी का एक्स मिल रेट उत्पादन लागत से करीब 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम कम है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने सरकार से चीनी का एक्स मिल रेट बढ़ाकर 35-36 रुपये प्रति किलोग्राम करने की मांग की है। साथ ही उद्योग संगठन ने सभी मिलों के लिए आवंटित निर्यात कोटे को सख्ती से लागू करने की मांग की।

चालू गन्ना पेराई सत्र 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के शुरुआती 4 महीनों में चीनी का उत्पादन 185.19 लाख टन हो चुका है, जोकि पिछले साल की इसी अवधि के उत्पादन आंकड़े 171.23 लाख टन से 13.96 लाख टन यानी 7.5 फीसदी ज्यादा है।

संगठन द्वारा सोमवार को जारी उत्पादन के आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर तक देश भर में चालू 514 मिलों में चीनी का कुल उत्पादन 185.19 लाख टन हुआ है, जबकि पिछले साल सीजन के शुरुआती चार महीनों में 504 चीनी मिलों में कुल उत्पादन 171.23 लाख टन हुआ था।

कुल मिलाकर अगर गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। किसानों की परेशानियों को दूर करने की बजाय उनके नाम पर राजनीति हो रही है। ऐसे में जरूरत है कि ये सरकारें राजनीति करने की बजाय किसानों के लिए काम करें ताकि उनका भला हो सके।

Ram Yadav

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.