Categories: IndiaNews

चौतरफा घिरीं बीजेपी विधायक ने मायावती से मांगी लिखित माफी, बोलीं- अपमानित करने की नहीं थी मंशा

बीएसपी प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी कर चौतरफा घिरीं उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने माफी मांग ली है।

लिखित माफी मांगते हुए साधना सिंह ने कहा कि मेरा मकसद मायावती जी को अपमानित करने का नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरे द्वारा दिए गए भाषण के दौरान मेरी मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी, बल्कि मेरी मंशा सिर्फ और सिर्फ यही थी कि 2 जून, 1995 को गेस्ट हाउस कांड में बीजेपी ने जो मायावती जी की मदद की थी उसे सिर्फ याद दिलाना था न कि उनका अपमान करना था। यदी मेरे शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।”

साधना सिंह द्वारा मायावती से माफी मांगने से पहले उनके बयान की चारों तरफ कड़ी आलोचना हो रही थी। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसका संज्ञान लिया। एक बयान में आयोग ने कहा कि वह साधना सिंह को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब तलब करेगा।

गौरतलब है कि एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कई शर्मनाक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने भाषण के दौरान मायावती को किन्नर तक कह दिया था।

जनसभा को संबोधित करते हुए साधना सिंह ने कहा था, “हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री न महिला में लगती हैं न जेंट्स में लगती हैं। इनको तो अपना सम्मान ही नहीं समझ में आता। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ हो। एक चीरहर द्रौपदी का हुआ था, जिसने कौरवों और पांडवों से बदला लिया और कहा कि दुशासन जैसे हमारा बाल खींचकर लाया है, जब तक उसके कंधे का लव हमें नहीं मिलेगा, हम इस बाल को न बांधेंगे और न ही धुलेंगे। वो महिला स्वाभिमानी महिला थी।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.