उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीली शराब का कहर बरपा है। रामनगर के रानीगंज में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 की मौत हो गई है।
मरने वालों में तीन सगे भाई और पिता हैं। घरवालों का दावा है कि ये मौत देसी शराब पीने की वजह से हुई। वहीं 9 लोगों की हालत गंभीर है। 7 को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौत पर दुख जताया है। सीएम ने डीएम और एसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं घटना के बाद रामनगर के SHO और जिला आबकारी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इलाके में एक देशी शराब की दुकान से शराब लेकर लोगों ने पी थी। शराब पीने के बाद लोगों को पहले दिखना बंद हो गया। लोगों का आरोप है कि ठेके पर नकली शराब बनाकर बेची जाती थी। आरोप है कि सरकार की तरफ से आने वाली शराब की बोतलों में ज्यादा फायदा नहीं मिलता, इसलिए नकली शराब बनाकर बेचा जाता था। इससे दो से तीन गुना का फायदा होता था। बता दें कि इसी साल फरवरी में सहारनपुर और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब ने करीब 50 लोगों की जान ले ली थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.