Categories: IndiaNews

यूपी: जमानिया के देवरिया में तोड़ी अम्बेडर की प्रतिमा, ग्रामीणों ने काटा बवाल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया तहसील के एक गांव में अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम खुला।

जमानिया तहसील के देवरिया गांव में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी, जिसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों संग बीएसपी के कार्यकताओं ने सैय्यदराजा-जमानियां-ताड़ीघाट राजमार्ग को लगभग एक घंटे तक जाम रखा।

बीएसपी के नेता और जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्या ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात में अराजक तत्वों ने देवरिया गांव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसको लेकर आक्रोशित बीएसपी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम जमानियां ने बीएसपी नेताओं को क्षतिग्रस्त मूर्ति को 24 घंटे के अंदर ठीक कराने और अपराधियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

इससे पहले बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में 18 अप्रैल को अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी। इस घटना के बाद भी इलाके में माहौल गरमा गया था। जिसके बाद पुलिस मामले को शांत कराया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.