कमलेश तिवारी के पास पड़े पिस्टल के राज से उठा पर्दा, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके पास से बरामद पिस्टल का राज खुल गया है।

दो बदमाश कमलेश तिवारी के दफ्तर में मिठाई के डिब्बे में पिस्टल और चाकू लेकर अंदर घुसे थे। पहले हमलावरों ने पिस्टल से कमलेश तिवारी के ऊपर गोली चलाई, लेकिन गोली पिस्टल में ही फंस गई। इसके बाद बदमाशों ने कमलेश का गला चाकू से रेत दिया। यही नहीं बदमाशों ने चाकू से कमलेश के ऊपर 15 से ज्यादा बार हमले किए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

वारादत का वीडियो सीसीटीवी कैद हो गया है। इसके मातबिक, हत्या करने से पहले काफी देर तक हमलावरों ने कमलेश तिवारी से बातचीत की थी। कमलेश तिवारी ने बातचीत के दौरान दोनों हमलावरों को दही बड़ा खिलाया और चाय भी पिलाई। इसके बाद हमलावरों ने तिवारी के नौकर से सिगरेट और मसाला लाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जब नौकर वापस लौटा तो उसने देखा कि तिवारी का गला रेता हुआ था। साथ ही उनके पास एक पिस्टल भी पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त बदमाश कमलेश तिवारी के दफ्तर में घुसे उस समय गार्ड सो रहा था। ऐसे में बदमाश आसानी से हथियार के साथ दफ्तर में घुस गए। हमले से पहले कमलेश तिवारी बेखबर थे। उन्हें जरा सी भी इस बात की भनक नहीं थी कि उनके ऊपर हमला होने वाला है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.