Categories: IndiaIndia NewsNews

मोदी को राहुल का हिंदुत्व ‘पाठ’, सुषमा ने लगाई राहुल की ‘क्लास’ !

उदयपुर में एक संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा ”हिंदुत्व का सार क्या है? गीता में क्या कहा गया है? इसका ज्ञान हर किसी को है, हमारे पीएम कहते हैं कि वो हिंदू हैं, लेकिन वह हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते। वो कैसे हिंदू हैं?”

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने वाला है। 7 दिसंबर को राजस्थान के रण के लिए वोटिंग होगी। मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। हर पार्टी का नेता दूसरी पार्टी के नेता को नीचा दिखाने की कोशिश में लगा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हिंदुत्व को लेकर हमला बोला।

उदयपुर में एक संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा ”हिंदुत्व का सार क्या है? गीता में क्या कहा गया है? इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह ज्ञान फैला हुआ है। हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वो हिंदू हैं, लेकिन वह हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते। वो कैसे हिंदू हैं?”

इस कार्यक्रम में मेवाड़ संभाग के डॉक्टर, इंजीनियर और वकील समेत 400 लोगों ने हिस्सा लिया। इस संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी को लेकर भी पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी एक स्कैम है। इसका लक्ष्य छोटे उद्योगों को खत्म करना था। राहुल ने पीएम मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा ”मोदी सरकार ने इसका फायदा उठाया। उन्हें पता था कि वो उत्तर प्रदेश में चुनाव हार रहे थे। इसलिए उन्होंने सेना का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया।”

राहुल के वार करने के थोड़ी देर बाद ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन पर पलटवार किया। सुषमा ने कहा कि राहुल गांधी के मजहब और जाति को लेकर कांग्रेस भ्रमित है। राहुल गांधी की छवि हिंदू बनाने की कोशिश चुनाव के लिए हो रही है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सियासी फायदे के लिए हिंदू होने के दिखावे में बदलाव करते रहते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.