अमेरिका की ईरान को चेतावनी, कहा तेहरान ने कर दी है बहुत बड़ी गलती

अमेरिका और ईरान के बीच चला आ रहा तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब ईरान ने अमेरिका के जासूसी ड्रोन को मार गिराया। इससे नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का ड्रोन गिरा कर ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इधर ईरान के आर्मी चीफ ने भी ऐलान कर दिया है कि उनकी सेना जंग के लिए तैयार है। आपको बता दें कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हॉर्मूज जलडमरूमध्य के करीब ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया है।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की इस चेतावनी को सख्त लहजा माना जा रहा है। जानकार मान रहे हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले ही ईरान पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंधन लगा रखे हैं।

क्यों भड़क गया है अमेरिका?

ईरान ने अमेरिका के जिस MQ-4C ट्राइटन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। उसे अमेरिका अपना सबसे ज्यादा मॉर्डन और शक्तिशाली ड्रोन मानता है। ऐसे में ये अमेरिका के लिए शर्मिंदगी की बात हो गई है। आपको बता दें कि अमेरिका 2032 तक अपने बेड़े में ऐसे 68 ड्रोन शामिल करना चाहता है। MQ-4C ड्रोन 30 घंटे से ज्यादा समय तक 56,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। ये ड्रोन कई खूबियों से लैस है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.