Apple ने लॉन्च किये तीन नए iPhone, जाने इसकी खासियत और कीमत

मोबाइल की दुनिया के सबसे पॉपुलर ब्रांड ऐप्पल ने तीन नये मोबाइल लॉन्च कि हैं। मंगलवार को अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनी Apple ने iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Max को लॉन्च किया।

iPhone 11 की शुरुआती कीमत 64900 रुपये है। मोबाइल की ये कीमत 64GB वेरिएंट के लिए है। जबकि iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत 99,900 और 1,09,900 रुपये है। इन दोनों ही फोन में इंटरनल स्टोरेज 128GB की है। इंडिया में इन तीनों फोन की प्री बुकिंग 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी और 20 सितंबस से ग्राहकों को फोन मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा नए वर्जन iPad की कीमत भारत में 29,900 रुपये होगी।

नए iPhone की खासियत

ऐप्पल ने नए iPhone की बैटरी लाइफ को भी बेहतर किया है। बताया जा रहा है कि iPhone 11 Pro में iPhone XS के मुकाबले बैटरी 4 घंटे ज्यादा चलेगी। वहीं, iPhone 11 Pro Max में iPhone XS Max के मुकाबले 5 घंटे ज्यादा बैटरी लाइफ होगी। iPhone 11 Pro की स्क्रीन 5.8 इंच की होगी। जबकि iPhone Pro Max में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा। iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर/व्हाइट और गोल्ड कलर में मिलेंगे।

कंपनी ने इवेंट में Apple TV का भी ऐलान किया है। इसमें ऑरिजनल वीडियो सब्सक्रिप्शन सर्विस मिलेगी। कंपनी इसकी शुरुआत 1 नवंबर से 100 देशों में करेगी। Apple TV ऐप पर इसे आप देख सकेंगे। Apple TV Plus का सब्सक्रिप्शन 5 डॉलर महीने होगा। इसके साथ ही आईपैड, आईपॉड टच और ऐपल टीवी में भी इसे देखा जा सकता है। कंपनी ने इवेंट में Apple Watch Series 5 भी लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 40,900 रुपये से शुरू होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.