अपने देश के मुसलमानों को रोजा क्यों नहीं रखने दे रहा चीन?

चीन में पहले ही दबाव में रह रहे मुस्लिम समाज के सामने नई मुसीबत आ गई है। चीन अब अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगुर समुदाय के लोगों के रोजा रखने पर भी पाबंदी लगा रहा है।

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों को सूरज ढलने से पहले खाने और पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कदम का विरोध करने वालों का कहना है उन पर जुल्म किये जाते हैं। आपको बता दें कि रमजान में सूर्यास्त से पहले और सूरज उगने के बाद खाना-पीना इस्लामिक नियमों के खिलाफ है।

म्यूनिख स्थित विश्व उइगुर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉल्कुन का कहना है कि यह परेशान करने वाला और हमारी गौरवशाली परंपरा का अपमान है। उनके मुताबिक पश्चिमी चीनी क्षेत्र शिनजियांग में मुसलमानों को रेस्तरां दिनभर खोलने के लिए मजबूर किया जाता है। साथ ही उइगुर कामगारों को कार्यस्थलों पर लंच ब्रेक के दौरान खाने और पीने के लिए तंग किया जाता है।

जुल्म पर मुस्लिम देश खामोश क्यों?

चीन में इतना सब कुछ होने के बावजूद दुनियाभर के मुस्लिम देश चुप हैं। पाकिस्तान में चीन ने 60 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इनवेस्टमेंट कर रखा है। चीन के कर्ज तले पाकिस्तान दबा हुआ है। इसलिए वो चीन में मुसलमानों पर हो रहे इस तरह के जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहा। बांग्लादेश में फिलहाल इतनी कूवत ही नहीं कि वो चीन के खिलाफ किसी भी तरह से आवाज बुलंद कर सके। चीन को लेकर मुस्लिम जगत में ज्यादातर नैरेटिव सऊदी अरब के द्वारा सेट किया जाता हैजिसका आर्थिक और धार्मिक दबदबा है, लेकिन सऊदी पर चुप हैं। इसकी वजह ये है कि सऊदी के किंग मुसलमानों के दो पवित्र स्थलों के कस्टोडियन हैं। यह किंगडम मध्य पूर्व में एक अहम आर्थिक धुरी भी है और इसका तेल चीन के ग्रोथ में ईंधन का काम करता है। इसी महीने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के दौरान सऊदी अरब के किंग सलमान ने कहा कि किंगडम चीन के साथ हर स्तर पर आदान-प्रदान को मजबूत करना चाहता है। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.