भूकंप से हिला चीन का सिचुआन प्रांत, 6 की मौत, 75 घायल

चीन में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 6.0 मापी गई। दक्षिण-पश्चिमी के सिचुआन प्रांत में इस भूकंप ने लोगों को हिला कर रख दिया।

भूकंप की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 75 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप का केंद्र यिबीन शहर के बाहरी इलाके में 16 किलोमीटर की गहराई में था। रात में करीब 10:55 बजे सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 40 मिनट के अंदर कम तीव्रता के भूकंप के 4 झटके मसहूस किए गए।

इस साल फरवरी में भी रॉन्गजियांग प्रांत में भी भूकंप आया था। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। साल 2008 में चीन के सिचुआन प्रांत में सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंत की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.9 मापी गई थी। भूकंप की वजह से 87 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.