कोरोना महामारी के चलते पाकिस्तान में 68 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, इमरान खान ने माथा पीट लिया!

कोरोना महामारी ने दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी है। कोरोना के फैलने से पहले ही दिवालिया होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए ये महामारी विनाशकारी साबित हुई है।

पाकिस्तान में 68 साल में ये पहली बार हुआ है जब अर्थव्यवस्था की विकास दर ऋणात्मक (माइनस में) हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सचिव (नियोजन) जफर हसन की अध्यक्षता में हुई नेशनल अकाउंट्स कमेटी की बैठक में बताया गया कि कोरोना महामारी, लॉकडाउन और फसलों पर टिड्डी दलों के हमले ने अर्थव्यवस्था को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है और नतीजे में ये 68 साल में पहली बार माइनस में चली गई है। इससे पहले साल 1952 में कुछ समय के लिए संकुचन की यही स्थिति आई थी।

बैठक के बाद जारी बयान में बताया गया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में देश की आर्थिक विकास की दर माइनस 0.38 फीसदी रही है। सिर्फ कृषि क्षेत्र में सकारात्मक 2.7 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, हालांकि ये भी लक्ष्य से कम है। औद्योगिक, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में विकास दर माइनस में रही है। इसकी वजह से 30 जून को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष 2019-20 में विकास दर ऋणात्मक 0.38 फीसदी दर्ज की गई है। डालर के संदर्भ में प्रति व्यक्ति आय भी 6.1 फीसदी घटी है। नेशनल अकाउंट्स कमेटी ने इमरान खान सरकार के पहले कार्यकाल (वित्तीय वर्ष 2019-20) के लिए प्रोविजनल जीडीपी दर को 3.1 फीसदी से घटाकर अब महज 1.9 फीसदी बताया है जोकि बीते ग्यारह वर्षो में सबसे कम है।

बता दें कि इमरान सरकार के 3.3 प्रतिशत विकास दर के दावे पर पूर्व वित्त मंत्री हाफिज पाशा और अन्य विशेषज्ञों ने पहले ही सवाल उठाया था और कहा था कि ये दर महज 1.9 फीसदी रही है। अब खुद सरकार ने उनकी बात पर मुहर लगा दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.