लंदन कोर्ट से भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, वकील ने अदालत को बताया, मोदी बेटा कहां- कुत्ते के साथ रह रहा

पंजाब नैशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को शुक्रवार, 29 मार्च को लंदन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नीरव मोदी को राहत देने से इनकार कर दिया।

नीरव मोदी को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट से नीरव मोदी की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। कोर्ट ने सुनवाई करते कहा कि बैंक को काफी नुकसान हुआ है, सबूतों को नष्ट किया गया है। जज ने कहा कि ये धोखाधड़ी का बहुत ही असामान्य मामला है। कोर्ट ने नीरव मोदी की दलील को स्वीकार नहीं किया, नतीजा ये हुआ कि नीरव को जमानत नहीं मिली।

नीरव मोदी के वकील ने सशर्त जमान के लिए अपनी दलील में कहा कि उसके मुवक्किल को यूएई और सिंगापुर में स्थाई निवास नहीं मिला है। उनका बेटा यूएस में अकेले अपने कुत्ते के साथ रह रहा है। इस बीच सुनावई के दौरान भारत से लंदन गए ईडी के अधिकारी भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश हुए, और जरूरी दस्तावजे कोर्ट के सामने पेश किया।

जमानत खारिज होने के बाद अब नीरव मोदी को 26 अप्रैल तक जेल में ही रहना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। 26 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट  में पेश किया जाएगा। नीरव मोदी जनवरी, 2018 से लंदन में रह रहा है। पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी यात्रा नहीं कर पाया था।

पीएनबी में हुए 13,700 करोड़ रुपये घोटाले का नीरव मोदी मुख्य आरोपी है। जनवरी, 2018 में मामला सामने के बाद वो भारत छोड़कर फरार हो गया था। फरार होने के कुछ दिन बाद भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था। कुछ दिनों पहले ही लंदन की सड़कों पर उसे स्थानीय मीडिया कर्मियों ने कैमरे में कैद किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.