Newsअंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड में शनिवार देर हात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप केरमादेक द्वीप के उत्तरी हिस्से में आया।

अच्छी बात ये रही कि फिलहाल भूकंप से कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए वहां की आबादी बहुत ही कम है लगभग ना के बराबर। भूकंप के बाद अब सुनामी का आने का खतरा बढ़ गया। ट्रियोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि बाद में चेतावनी वापस भी ले ली गई।

सुनामी की चेतावनी जारी होते ही न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों का प्रशासन सक्रिया हो गया था। तटीय इलाकों को खाली भी करवाया जाने लगा था। बताया गया कि भूकंप का प्रभाव समुद्री सतह पर उतना नहीं होने के चलते सुनामी का खतरा नहीं है। इसके बाद चेतावनी को वापस ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *