पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जा सकती है। इसकी वजह है लाहौर हाईकोर्ट में दायर उनके खिलाफ याचिका। जिसमें उन्हें अयोग्य करार देने की मांग की गई है।
पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक उन्होंने साल 2018 के आम चुनाव में नामांकन दाखिल करते वक्त दस्तावेजों में अपनी पूर्व पत्नी की एक बेटी से रिश्ता छिपाया था। 11 मार्च को मामले की सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 में ‘सादिक और अमीन’ यानि ईमानदार और धर्मपरायण होने की शर्त लगाई गई है। इसी अनुच्छेद का हवाला देते हुए उनके खिलाफ ये याचिका दायर की गई है।
अखबार के मुताबिक याचिका में अना-लुइसा (सीता) व्हाइट की बेटी टायरिन जेड खान व्हाइट को इमरान खान की बेटी बताया गया हैं। इमरान खान ने नामांकन पत्र में टायरियन जेड खान व्हाइट के कथित पिता होने की बात छिपाई थी। सीता व्हाइट को लेकर पहले भी कई बार इमरान खान से सवाल पूछा जा चुका है। सीता व्हाइट ने भी अपनी बेटी टायरियन जेड खान व्हाइट को इमरान खान का बायोलॉजिकल पिता बताया था।
आपको बता दें कि सीता व्हाइट रईस कारोबारी लॉर्ड गॉर्डन व्हाइट की बेटी हैं। हालांकि अब वो दुनिया में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि लॉर्ड गॉर्डन व्हाइट ने कहा था कि अगर उनकी बेटी सीता ने इमरान खान से शादी की, तो उसको वो अपनी संपत्ति से फूटी कौड़ी भी नहीं देंगे। इसके बाद इमरान खान और सीता व्हाइट की शादी नहीं हो पाई थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.