अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा धमाका, 50 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए जोरदार बम धमाके में कम से कम 50 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 68 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने कहा कि उनका मकसद रक्षा मंत्रालय के रसद और इंजीनियरिंग विभाग को टारगेट करना था। हमला सोमवार को उस वक्त हुआ जब अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए तालिबान प्रतिनिधिमंडल और अमेरिका के प्रतिनिधि कतर में सातवें दौर की बैठक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी कड़ी सुरक्षा वाले पुल-ए-महमूद खान इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में घुस गए। आतंकवादियों ने उन्हें नियंत्रित करने पहुंचे सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले विस्फोटकों से भरी कार को उड़ा दिया।  इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। आपको बता दें कि जिस जगह पर आतंकियों ने विस्फोट किया इस इलाके में वहां की डिफेंस मिनिस्ट्री की इमारात की एक शाखा है। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम, सूचना और संस्कृति मंत्रालय की एक शाखा है।

धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धुएं का विशाल गुबार देखा गया। जिस जगह पर बमबारी हुई वहां शमशाद टीवी का मुख्यालय भी है जिससे वहां के कर्मचारी घायल हो गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.