डॉ. जाकिर नाइक से प्रेरित था श्रीलंका में हुए हमले का मास्टरमाइंड?

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टमाइंड नेशनल तौहीद जमात संगठन का आतंकी मौलवी जहरान हाशिम है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हाशिम ने शांगरी ला होटल में खुद को उड़ा लिया।

आतंकी हाशिम लेक्चरर और वक्ता था और वो इस्लमिक स्पीकर डॉ. जाकिर नाइक से प्रेरित था। येरुशलम पोस्ट के मुताबिक मौलवी जहरान हाशिम इमाम के तौर पर NTJ यानि नेशनल तौहीद जमात से जुड़ा था। जबकि CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाशिम कोलंबो में इंडियन एंबेसी में हमला करने की फिराक में था।

जहरान हशिम इस्लामी वर्चस्व की विचारधारा को मानने वाला था। उसने YOUTUBE पर कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। अपने एक वीडियो में हाशिम कहता दिख रहा है कि जाकिर नाइक के लिए श्रीलंका में रह रहे मुसलमान क्या कर सकते हैं? आपको बता दें कि जाकिर नाइक पर अपने संदेशों में नफरत फैलाने का आरोप है और वो फिलहाल वो मलेशिया में रह रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाइक पर इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। इस फाउंडेशन को वो मुस्लिम समाज के सोशल वेलफेयर के लिए चलाता था। इस्लामिक स्पीकर पर आरोप है कि उसने दान वो व्यवस्थित करने और संपत्ति खरीदने के लिए ही उसने अपनी आय को डायवर्ट किया था। कहा जाता है कि उसने 113 मिलियन की संपत्ति डायवर्ट की थी।

आपको बता दें कि जाकिर नाइक पर ये भी आरोप है कि 2016 में एक जुलाई को बांग्लादेश के ढाका में जिस रेस्टोरेंट में आतंकियों ने हमला कर 22 लोगों की हत्या कर दी थी। वो आतंकी भी जाकिर नाइक के उपदेश से प्रेरित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.