उत्तराखंड में बारिश ने मचाया कोहराम! भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग में 12 हाईवे बंद, कई गांवों से कटा संपर्क

कोरोना महामारी की बीच उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते अभी भी पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसमानी आफत के चलते नेशलन हाईवे समेत प्रदेश के कई अन्य मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद है। ऐसा ही हाल रुद्रप्रयाग जिले का भी है। जहां करीब 12 मोटर मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद हो गए हैं। इन मार्गों के बंद होने से सीधा सीधे ग्राणीणों पर असर पड़ा है। जरूरी चीजों के लिए भी अब कोई गाड़ी एक जगह से दूसरे जगह नहीं जा पा रही है।

आपको बता दें, रुद्रप्रयाग की केदारघाटी के अलावा हिमालयी क्षेत्रों में बीते कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिट्टा को जोड़ने वाला वैकल्पिक भीरी-मक्कूमठ मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। आलम ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा गया है।

रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत बोस ने कहा है कि भूस्खलन के कारण लोनिवि रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत बीस सड़कें प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान मयाली-गुप्तकाशी, छेनागाड़-बक्सीर, काण्डई-कमोल्डी-मोल्खाखाल और रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग पर हुआ है। इस सड़कों के टूटने से विभाग को करीब करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.