उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के केस में कमी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य में महज 338 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 52239 हजार हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 8 थी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 677 पहुंच गया है।
- किस जिले में कोरोना के कितने केस?
अल्मोड़ा- 00
बागेश्वर- 19
चमोली- 09
चंपावत- 03
देहरादून- 123
हरिद्वार- 55
नैनीताल- 20
पौड़ी- 07
पिथौरागढ़- 20
रुद्रप्रयाग- 08
टिहरी- 03
उधम सिंह नगर- 39
उत्तरकाशी- 32
