उत्तराखंड लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य के लोग हिस्सा ले रहे हैं।
कोरोना के खिलाफ जंग में 6 साल की मासूम पूही ने अपनी भूमिका से सभी को प्रेरित किया है। पीहू की चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है। उत्तराखंड पुलिस के जवान नितिन की 6 साल बेटी पीहू ने कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के रूप में अपनी पॉकिट मनी में जमा 10 हजार रुपये एसपी ट्रैफिक प्रकाश चन्द्र के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए दान किए है।
उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से तस्वीर शेयर कर कहा, ‘पीहू के जज्बे को सलाम।’ लगातार पीएम मोदी और राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों को योगदान की अपील कर रहे हैं। उनकी अपील का असर देखा जा रहा है। लगातार राज्य के लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामने आ रहे हैं।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 51 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल 18 केस सक्रिय हैं। 33 लोग को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में जो 51 केस सामने आए हैं, उनमें 28 देहरादून से, नैनीताल से 10, हरिद्वार से 7, उधमसिंह नगर में 4, पौड़ी गढ़वाल से 1, अल्मोड़ा से एक मामला है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.