फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश सचिवालय में कोरोना का कहर देखने को मिला है।
उत्तराखंड सचिवालय में स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी सहित आठ विभागों को सील कर दिया गया है। सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन विभागों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सोमवार को 807 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 25,436 तक पहुंच चुका है। जबकि, 17,046 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, सोमवार को 473 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। लेकिन, लगातार संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में 348 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.