उत्तराखंड: टिहरी-धनोल्टी मोटर मार्ग पर बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो सगे भाई थे सवार

उत्तराखंड में कोरोना काल में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। प्रदेश से हर दिन कहीं ना कहीं से सड़क हादसे की खबरें आ रही हैं।

ताजा सड़क हादसा टिहरी-धनोल्टी मोटर मार्ग पर सुवाखोली के पास हुआ है। सोमवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कार में दो लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। कार में सवार दोनों सगे भाई हैं। एक का नाम संदीप नौटियाल और दूसरे का नाम प्रवीण नौटियाल है। दोनों भाई ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि संदीप और प्रवीण मां सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद वापस ऋषिकेश लौट रहे थे। इसी दौरान सुवाखोली के पास उनकी कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मसूरी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.