उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र से गैंगरेप की घटना समने आई है। जानकारी के मुताबिक लूट के इरादे से घर में घुसे युवकों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है।
बताया जा रहा है कि पहले युवकों ने पिता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चारों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ये घटना काशीपुर क्षेत्र की है जहां जहां बुधवार रात परिवार का मुखिया अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फार्म पर थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे चार युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, इस दौरान युवकों ने घर पर मौजूद पिता और बेटी को बेहोश कर दिया। उसके बाद चोर घर पर नगदी और जेवरात खोजने लगे।
काफी छानबीन के बाद भी जब नकदी नहीं मिली तो गुस्साए युवकों ने बेहोश नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गुरूवार सुबह बेटे के घर पहुंचने पर पिता और बेटी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। बेटे ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया मामला लूट का लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित थी।
लेकिन पीड़िता के बयान लेने पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने वेदप्रकाश उर्फ मोहित उर्फ गोलू, मयंक शर्मा उर्फ पंडित दोनों काशीपुर निवासी, अजय कुमार निवासी चकलिया रामनगर और धीर सिंह निवासी हल्दुआ रामनगर को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.