देवभूमि की गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने सोनू सूद, एक ट्वीट पर तुरंत उपलब्ध कराया बेड और डॉक्टर
कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर आए अभिनेता सोनू सूद द्वारा लोगों की मदद अभी भी की जा रही है।
देवभूमि की रहने वाली गर्भवती महिला के लिए भी सोनू देवदूत बनकर आए। सोनू सूद ने देहरादून की गर्भवती महिला की जो मदद की है ये महिला ताउम्र उसे नहीं भूल पाएगी। महिला के रिश्तेदार ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।
सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी। सोनू सूद ने जब महिला के ट्वीट के बाद मदद की तो ‘इट्स डन’ उत्तर दिया। इसके बाद लोगों को पता चल पाया कि सोनू ने दो जिंदगियां एक साथ बचाई हैं।
दरअसल दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। शेख ने ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की तुरंत आवश्यकता है।