उत्तराखंड: भारी बारिश में ‘ध्वस्त’ हुआ अल्मोड़ा का ये इतिहास, 300 साल से जुड़ी थीं इससे यादें!

अल्मोड़ा के भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के माल रोड स्तिथ पार्क में 300 वर्ष पुराना देवदार और बोगनवेलिया का पेड़ भारी बारिश की वजह से गिर गया।

अल्मोड़ा पंत पार्क का ये पेड़ करीब 300 वर्ष पुराना था। इसमें देवदार और बोगनवेलिया के फूलों की बेल लगी थी। ये अल्मोड़ा का एक ऐतिहासिक और आकर्षण का केंद्र था। कल रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से बुधवार सुबह पेड़ अचानक बीएसनल के आवासीय भवन के ऊपर जा गिरा

पेड़ को हटाने के लिए आपदा की टीम और एनडीआरफ की टीम मौके पर पेड़ को हटाने में जुटी हुई है। अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि देवदार का ये पेड़ 300 वर्ष पुराना था, जिसमें बोगनवेलिया  के फूलों की बेल लगी थी जो अल्मोड़ा की एक शान थी।

उत्तराखंड: अल्मोड़ा का ‘बोगनवेलिया’, इससे जुड़े हैं कई इतिहास, आप भी जानिए

वहीं, जिला आपदा अधिकारी ने कहा कि पेड़ की जड़ में अधिक पानी भरने के कारण पेड़ गिर गया है। इसके पास बने बीएसनल के भवन के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि पेड़ के नीचे एक वाहन भी दबा है उन्होंने बताया कि पेड़ को काटकर हटाया जा रहा है। हालांकि इसके गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.