उत्तराखंड में कोरोना से मचे कोहराम के बीच डेंगू की दस्तक! इस जिले में आया पहला मामला, खौफ में लोग

पहाड़ों में रह रहे लोगों को कोरोना के साथ साथ अब डेंगू की भी मार झेलनी पड़ सकती है। रामनगर में डेंगू का पहला मामला सामने आया है।

रामनगर में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। यहां के लोगों की परेशानियां अब तीन गुना हो गई है। पहले ही कोरोना और भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं अब ऐसे में डेंगू के मामले सामने आने से लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की माने तो उन्होंने डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी की हुई है।

सयुक्त चिकित्सालय रामनगर के वरिष्ठ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस सीजन में डेंगू का पहला मामला शनिवार को सामने आया है, जो रामनगर के पिरूमदारा से है। मरीज की उम्र 55 वर्ष है। मरीज को डेंगू के आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती किया गया हैय़ सयुक्त चिकित्सालय रामनगर में अभी डेंगू के आठ बेड है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर इन्हें और बढ़ाया जा सकता है।

क्या है डेंगू के लक्ष्ण

आपको बता दें, डेंगू फीवर एडीज मच्छर के काटने से होता है और अगर इसके इलाज में थोड़ी सी लापरवाही बरती जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। डेंगू को ब्रेक बोन फीवर के नाम से भी जाना जाता है। डेंगू के लक्ष्ण की बात करें तो- ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना, जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का-सा दर्द होना, शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना डेंगू के लक्ष्ण हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.