उत्तराखंड राज्य में ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस संक्रमित मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी 64 वर्षीय एक मरीज की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। जबकि देर रात को देहरादून निवासी मरीज की भी मौत हो गई। एम्स में ऐसे पांच मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के कुल 61 मरीज आ चुके हैं।
दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई।
वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती रुड़की की हनुमान कॉलोनी निवासी ब्लैक फंगस से पीड़ित रुड़की निवासी महिला की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.