देवभूमि में किए गए ‘पाप’ की बॉबी कटारिया को मिलेगी सजा! जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

बॉडी बिल्डर और वायरल वीडियो से चर्चा में आए बॉबी कटारिया की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

देहरादून पुलिस को बॉबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट मिल गया है। देहरादून की सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पीना और वीडियो बनाना बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया को भारी पड़ सकता है। देहरादून की एक स्थानीय अदालत ने बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस ने इसके पहले बॉबी को 3 बार नोटिस भेजकर पूछताछ में शामिल होने कहा था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ।

देहरादून पुलिस के मुताबिक बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही हरियाणा जाकर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच में सहयोग ना करने के मामले में ये गिरफ्तारी की जा सकती है।

पिछले हफ्ते बॉबी कटारिया नाम के शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क के बीच बैठकर शराब पी रहा था। घटना के बाद देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया को पूछताछ के लिए 3 बार नोटिस भेजा था, लेकिन वो पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.