उत्तराखंड: बरसाती नाले में तिनके की तरह बही कार, दंपति था सवार, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने! देखिए

उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बरसात के बीच कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में हादसे की भी खबर आ रही है।

ऐसे में कई हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नैनीताल जिले में होते होते रह गया। बता दें, कालाढूंगी में मैथीशाह नाला पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के बाद से उफान पर है। ऐसे में कार से हल्द्वानी जा रहे दंपत्ति इस उफनते नाले में फंस गए। गनीमत ये रही की समय रहते दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को रामनगर के रहने वाले एक दंपत्ति वैगनआर कार से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी इस बरसाती नाले को पार करते हुए वो बीच में ही फंस गये। इस बीच बरसाती नाले के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गई। नाले का बहाव तेज होने के कारण रामनगर निवासी दंपत्ति की कार तिनके की तरह बह गई। वहां मौजूद लोगों ने तेज बहाव में कार के बहने का वीडियो बना लिया। इस घटना में कार सवार दोनों लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

नैनीताल में बरसाती नाले में बही कार
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.