चमोली की बेटी सोनिया राणा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय नौ सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

चमोली के पोखरी ब्लॉक के कांडई गांव की रहने वाली सोनिया राणा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

सोनिया राणा भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के आरआर अस्पताल में लेफ्टिनेंट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोनिया की इस कामयाबी से  पोखरी और चमोली के लोगों में खुशी का माहौल है। सोनिका बीते चार सालों से भारतीय नौ सेना के मुम्बई स्थित अश्विनी अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहीं थीं। ट्रेनिंग के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना के दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में तीन सालों के लिए तैनात किया गया है।

सोनिया ने 2015 में केन्द्रीय विद्यालय रायपुर देहरादून से इन्टरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उन्होने 2016 में सेना के दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पीटल में नर्सिंग ऑफिसर का टेस्ट पास किया। इसके बाद वो मुंबई के नेवी अश्विनी हॉस्पीटल में चार सालों के लिए प्रशिक्षण लेने चली गईं।

सोनिया राणा पोखरी ब्लॉक के कांडई गांव निवासी सेवा निवृत्त सूबेदार शिशुपाल सिंह रणा की बेटी हैं। फिलहाल उनका परिवार देहरादून में रहता है। उनके पिता शिशुपाल सिंह राणा भारतीय सेना की शिक्षा कोर में नायब सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। वहीं, सोनिया की मां ऊषा राणा ग्रहणी हैंय़ सोनिका की बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में बतौर वैज्ञानिक काम कर रही हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.