भ्रष्टाचार पर CM तीरथ सिंह रावत का कड़ा संदेश, ऊधमसिंह नगर के सहायक निबंधक को किया निलंबित, यहां पढ़ें पूरा मामला

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा एक्शन लेते हुए एक आधिकारी को निलंबित किया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर के सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया गया है। सहायक निबंधक के खिलाफ संविदा पर नई नियुक्तियां अपने स्वार्थ के लिए करने, निबंधक के आदेश तक को दरकिनार करने सहित अन्य कई गंभीर शिकायतें हैं।

सचिव सहकारिता आर मिनाक्षी सुंदरम ने निलंबन का आदेश जारी करते हुए उक्त अधिकारी से दस अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। साथ ही उन्हें आरोप पत्र भी जारी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शासन की ओर से जारी निलंबन आदेश के मुताबिक सहायक निबंधक खंडूड़ी ने निबंधक के टनकपुर निवासी शोभित अग्रवाल को हटाने के आदेश को दरकिनार किया और शोभित को कार्यमुक्त न कर एडीसीओ सी पद का दायित्व दे दिया। हद तो यह हुई कि दक्षिण सितारगंज समिति में एक ट्रक यूरिया के मामले में भी सहायक निबंधक ने मनमर्जी की। इस यूरिया को स्टॉक में नहीं दिखाया गया था और सीधे बाजार में बेच दिया गया था।

संचालक मंडल की ओर से जांच की मांग होने के बावजूद सचिव और अन्य कर्मियों के खिलाफ सहायक निबंधक ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके अलावा यह भी पाया गया कि मध्यकालिक कर्ज के वितरण का लक्ष्य भी पूरा नहीं किया गया था। इस मामले में जिला सहकारी बैंक ऊधमसिंह नगर के सचिव\महाप्रबंधक को निलंबित किया गया था। सहायक निबंधक हरीश चंद खंडूड़ी के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। शासन ने सहायक निबंधक हरीश चंद खंडूड़ी को निलंबित करने में कुमाऊं मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट और निबंधक सहकारिता की संस्तुति को आधार बनाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.