उत्तराखंड में 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, व्यापारी ताली-थाली बजाकर करेंगे सरकार के फैसलें का विरोध

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि कुछ रियायत के साथ 15 जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है।

सरकार के इस फैसले के बाद शासन से कर्फ्यू के संबंध में एसओपी भी जारी कर दी। पछले हफ्ते की तरह परचून और स्टेशनरी की दुकानें इस सप्ताह भी दो दिन खुलेंगी, जबकि खाद्य पैकजिंग, रेडीमेड कपड़े, दर्जी, चश्मे, साइकिल स्टोर, औद्योगिक मशीनरी, मोटर पार्ट्स, ड्राइक्लीनर्स, फोटोकापी, टिंबर मर्चेंट की दुकानें एक दिन और शराब की दुकानें तीन दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। इन सभी दुकानों के लिए निर्धारित तिथियों पर खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे रखा गया है।

आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय भी अब सुबह आठ से 12 बजे कर दिया गया है। पहले यह दुकानें सुबह आठ से 11 बजे तक खुल रही थीं।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार कर्फ्यू में शिथिलता देने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है। अंतर राज्यीय सार्वजनिक परिवहन में दो तिहाई क्षमता के साथ वाहन संचालन की अनुमति होगी।

वहीं कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने और दुकानें न खुलने के विरोध में व्यापार मंडल आक्रोशित हो गया हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण लगातार दुकानें बंद रहने से व्यपारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जबकि सरकार समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है।

उन्होंने कहा कि कल सभी दुकानदार अपनी बंद दुकानों को खोलने की मांग लेकर काला बैनर लगाएंगे और प्रतिदन 11 बजे परिवार समेत बन्द दुकान पर आकर थाली बजाकर प्रदर्शन करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.