उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी हुए कोरोना पाॅजिटिव, ये चार अधिकारी भी कोरेाना की चपेट में

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर की इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा कि ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।’

वहीं, उत्तराखंड सचिवालय में चार नौकरशाह कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और एक अपर सचिव शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत करने की मांग की है।

बता दें उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1767 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 7846 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.