उत्तराखंड: कोरोना से लड़ने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनता से अपील

देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। सूबे में छह और कोरोना पॉजिटिव सामने आए।

जिसमें पांच संक्रमित नैनीताल के हैं और एक रुड़की का बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रुड़की के पनियाला गांव का 25 साल का युवक 31 मार्च को राजस्थान के अलवर से लौटा था। इससे पहले शुक्रवार को छह और लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इसमें पांच देहरादून और एक बाजपुर से थे। वहीं गुरुवार को भी तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रदेश में तीन दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 15 मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 22 पॉजिटिव मामले हो गए हैं।

चमोली जिले में कोरोना संदिग्ध एक युवती समेत दो लोगों को आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। दोनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। जिले में 90 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में सभी संक्रमित बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर अभी तक संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

कोरोना की महामारी से निपटने के लिए प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार पूरी कोशिश कर रही है। सीएम ने अब जनता से भी इस वारयरस से लड़ने के लिए आगे आने को कहा है कि और पैसा दान करने की अपील की है। सीएम ने ट्वीट किया, ”आप सभी का सहयोग चाहिए। आपका दिया एक-एक पैसा किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। इच्छुक व्यक्ति निम्न अकाउंट में दान दे सकते हैं।”

न्यूज नुक्कड़ की भी प्रदेश की जनता से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ खड़े हों। आप अपने स्तर पर जो भी मदद कर सकते हैं वो करने की कोशिश करें। आपकी एक छोटी से कोशिश दूसरों को बड़ी राहत दे सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.