उत्तराखंड: पहाड़ से 'मौत' बनकर गिर रहा था मलबा, लेकिन वीडियो बनाने में मस्त था ये युवकफोटो: सोशल मीडिया

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश से भूस्खलन हो रहा है। इस भूस्खलन से कई बड़े हादसे भी हो रहे हैं। इन सबके बीच पौड़ी गढ़वाल जिले से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है।

दरअसल, देवप्रयाग के पास मूल्या गांव में साइकिल से ट्रैक करते समय कुछ युवा सड़क कटिंग के दौरान रुक गए। लेकिन एक युवा वहां पर वीडियो शूट करवाता नजर आया। हैरानी की बात ये है कि युवक के ठीक बगल में सड़क कटिंग के दौरान ऊपर से पत्थर गिर रहे थे, लेकिन ये युवा वहीं खड़ा रहा जब तक वीडियो सूट नहीं हो गया।

आपको बता दें, बिना किसी सुरक्षा के खड़े इस युवक के ठीक बगल में पहाड़ी से मलबा गिर रहा था। उसके बाद भी ये युवक वहां से हटा नहीं बल्कि वीडियो बनाता रहा। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। आपको बता दें, इन दिनों प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कई जगहों से पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस कारण कई लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *