उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ITBP के शहीद सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी के परिवार से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, “मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। आने वाली पीढ़ी भी उनका स्मरण करे उसके लिए यहां के स्कूल, सड़क का नाम उनके नाम से किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।”
सीएम धामी ने कहा कि शहीद सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी द्वारा मां भारती की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
