देहरादून में ‘निर्भया फंड’ ने रोशन कर दी सैकड़ों बेटियों की जिंदगी

16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया कांड की सातंवीं बरसी है। सात साल पहले इसी दिन निर्भया के साथ दिल्ली में दरिंदगी हुई थी। बहादुर बेटी के दोषियों को कोर्ट ने मौत की सजा तो सुना दी है, लेकिन वो अभी तक मुकम्मल नहीं हुई है।

सातवीं बरसी पर दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही चार दोषियों को फांसी दी जा सकती है और इसकी तैयारी भी चल रही है। निर्भया आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन हम सभी के बीच वो आज भी जिंदा है। देहरादून स्थित निर्भया का संस्थान उसके नाम से (निर्भया फंड) बनाकर हर साल बेटियों को काबिल बना रहे है। इस फंड से हर साल 10 बेटियों को फ्री में शिक्षा दी जाती है। ये वही संस्थान है जहां से वो पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ हुई दरिंदगी से पूरा संस्थान प्रशासन भी गहरे सदमे में आ गया था। महीनों तक निर्भया के शिक्षकों से लेकर साथी छात्र-छात्राएं भी सदमे में रहे थे।

निर्भया के संस्थान ने बहादुर बिटिया की मौत के बाद उसके नाम से फंड बनाया। इसमें करीब 1.5 लाख रुपये जमा किए गए। इस फंड का मकसद है कि जो भी गरीब बेटी पढ़कर आगे बढ़ना चाहती हैं, उनकी पढ़ाई का खर्च इससे निकाला जाता है। यही नहीं इस फंड से अचानक किसी भी बीमारी का शिकार हुई बेटी का इलाज भी कराया जाता है।

पूरे देश की तरह ही निर्भया को पढ़ाने वाले टीचर की जुबां पर भी हमेशा उसका नाम होता है। पूरे मुल्क की तरह ही उसके शिक्षक भी चाहते हैं कि दोषियों को जल्द फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। उनका मानना है कि इससे एक ओर जहां देशभर में एक संदेश जाएगा तो दूसरी ओर निर्भया की आत्मा को शांति भी मिलेगी। कॉलेज के सभी शिक्षक उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब निर्भया के दरिंदों को सूली पर लटकाया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.