देहरादून: स्कूली छात्रा से डेढ़ साल पहले हुई थी दरिंदगी, अब मिला इंसाफ

उत्तराखंड में एक बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से हुए गैंगरेप केस में सोमवार को देहरादून की पॉक्सो अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने एक दोषी छात्र को 20 साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने प्रिसिंपल जितेंद्र शर्मा को ढाई साल की सजा सुनाई। हालांकि उसे वहीं अदालत में जमानत भी मिल गई। बाकी और दोषियों को नौ-नौ साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने स्कूल प्रबंधन पर  सबूत छिपाने, साजिश करने और गर्भपात कराने में दोष में 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया । इस जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी। केस में आरोपी आया मंजू को बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने केस में आरोपी तीन नाबालिग छात्र जिन्हें पिछले साल बरी कर दिया गया था, न्याय बोर्ड के सामने पेश होने के आदेश दिए है।

क्या है मामला?

साल 2018 में सहसपुर के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ गैंगरेप हुए था। घटना का खुलासा सितंबर 2018 में हुआ था। आरोपों के मुताबिक पीड़िता के चार क्सालमेट और सीनियर छात्र ने उससे दुष्कर्म किया और फिर स्कूल प्रबंधन ने उसका गर्भपात करा दिया। स्कूल प्रबंधन ने मामले को घरवालों से भी छिपा कर रखा गया। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने तीन नाबालिग और एक बालिग छात्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने के मामले में डायरेक्टर समेत प्रबंधन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 minutes ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

26 minutes ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

59 minutes ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 hour ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.