देहरादून: पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा, बढ़ा किराया आज से लागू

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है। सिटी बस, विक्रम और ऑटो ने अपना न्यूनतम से लेकर अधिकतम किराया बढ़ा दिया है।

सिटी बस का किराया अब पांच से बढ़कर सात रुपये हो गया है, वहीं विक्रम का न्यूनतम किराया पांच से छह रुपये हो गया है। सबसे ज्यादा महंगा ऑटो का किराया हुआ है। ऑटो में बैठने के लिए अब आपको 20 रुपये के बजाए न्यूनतम 50 रुपये किराया देना होगा।

राज्य परिवहन प्राधिकरण सचिव सनत कुमार सिंह ने मंगलवार को सिटी बस, विक्रम और ऑटो के किराए की नई दरें जारी की।  सिटी बस यूनियन के मुताबिक, एसटीए ने किराए की जो दरें तय कीं हैं, उसके मुताबिक किराए में औसतन दो से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है।

सिटी बसों का नया किराया                                                       

दो किमी तक        –     7 रुपये

दो से छह किमी.     –       10 रुपये

छह से 10 किमी.    –       15 रुपये

10 से 14 किमी.       –     20 रुपये

14 से 19 किमी.        –     25 रुपये

19 से 24 किमी.        –        30 रुपये

24 से 30 किमी.         –        35 रुपये

29 किमी. से ज्यादा    –         40 रुपये

टैक्सी मैक्सी कैब के किराए की नई दर(प्रति किमी.)

वाहन    मैदानी क्षेत्र    पर्वतीय क्षेत्र

सामान्य    14 रुपये    16 रुपये

डीलक्स    17 रुपये    20 रुपये

लग्जरी    22 रुपये    25 रुपये

सुपर लग्जरी  35 रुपये    40 रुपये

निजी बस बुक करने पर किराया(प्रति किमी.)

सीट क्षमता    मैदानी क्षेत्र    पर्वतीय क्षेत्र

20 सीट    50 रुपये    55 रुपये

21-30 सीट सामान्य   48 रुपये    50 रुपये

21-30 सीट एसी    66 रुपये    70 रुपये

31 से अधिक सामान्य   57 रुपये    60 रुपये

31 से अधिक एसी    72 रुपये    75 रुपये

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.