उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार! 15वें वित्त आयोग से 89,845 करोड़ रुपये की संस्तुति

उत्तराखंड में विकास से जुड़ी योजनाओं को और रफ्तार मिलेगी। 15वें वित्त आयोग ने प्रदेश कुल 89,845 करोड़ रुपए की संस्तुति की है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के साथ ही आयोग के सभी सदस्यों को धन्वाद कहा। सीएम कहा कि इससे प्रदेश को विकास योजनाएं संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। आयोग ने राज्य के पक्ष को समझा और अपनी महत्वपूर्ण संस्तुतियां दी हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएमजीएसवाई में बड़ी राशि मिलने से सड़क से वंचित रह गए गांवों को सड़कों से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में भी पर्याप्त धनराशि की संस्तुति की गई है। ऐसे में इससे राज्य में आपदा प्रबंधन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण में भी मदद मिलेगी।

47,234 करोड़ रुपयेकी राशि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा है। केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रदेश को 28,147 करोड़ रुपये का रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट की संस्तुति की गई है। राज्य को पूर्व में 5176 करोड़ रुपए की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट मिल चुकी है। अभी संस्तुति की गई 28147 करोड़ रुपए की राशि उसके अतिरिक्त है।

उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में 5,178 करोड़ रुपये की संस्तुति की गई है। पीएमजीएसवाई में 2322 करोड़ रुपये की राशि की संस्तुति की गई है। पीएमजीएसवाई में आसाम के बाद उत्तराखंड को सर्वाधिक राशि स्वीकृत की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.