G-20 समिट के लिए उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया गया पारंपरिक स्वागत

जी-20 समिट के लिए विदेशी डेलीगेट्स का उत्तराखंड पहुंचना शुरू हो गया है। 25 से 27 मई तक आयोजित होने वाले जी-20 समिट के लिए मेहमान देवभूमि में आने लगे हैं।

समिट में भाग लेने 10 विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। देवभूमि की संस्कृति को देख विदेशी मेहमान गदगद नजर आए। छोलिया नृत्य से मेहमानों का स्वागत किया गया। जी 20 समिट के लिए पहुंचे विदेशी डेलीगेट्स ने इस दौरान छोलिया नृत्य कर रहे कलाकारों के साथ सेल्फी ली। जिसके बाद वे नरेंद्रनगर के लिए रवाना हो गए।

जी 20 समिट के लिए पहुंचे विदेशी डेलीगेट्स को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को देखने का मौका मिला। विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह विदेशी मेहमान जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरे एयरपोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं चीन, इटली के 10 अतिथि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां छोलिया नृत्य से मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं फ्रांस के दो मेहमान दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे।

दरअसल, ओणी गांव में 25 से 27 मई तक जी 20 बैठक होनी है। जिसके लिए आज 10 विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे, जिसमें 5 चीन और 5 इटली के हैं। कल सुबह यानी 24 मई को सभी 20 देशों के 100 से अधिक अतिथि उत्तराखंड पहुंचेंगे जो जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नरेंद्र नगर के लिए रवाना हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.