उत्तराखंड में बनेगा विदेश भवन, सूबे के लोगों को होगा ये फायदा

अक्सर किसी काम से विदेश दौरे पर जाने वाले उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब विदेश जाने के लिए कागजी कार्रवाई करने के लिए उन्हें दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

देहरादून में जल्द ही विदेश भवन बनाया जाएगा। इस भवन में विदेश मंत्रालय की सचिवालय शाखा से संबंधित सेवाएं मिलेंगी। इस विदेश भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र के भी दफ्तर होंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भवन बनाने के लिए सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत को दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड में विदेश मंत्रालय के नोडल अफसर एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को भी इस संबंध में शासन स्तर पर तालमेल बनाने के निर्देश मिले हैं।

दरअसल विदेश मंत्रालय योजना बना रहा है कि पासपोर्ट से जुड़े हुए काम, प्रवासी भारतीयों का संरक्षक कार्यालय से जुड़ा काम आसानी से हो जाए। इसीलिए विदेश मंत्रालय सभी राज्यों की राजधानी में विदेश भवन का निर्माण कराना चाहता है। इसी के तहत दून में भी विदेश भवन के लिए दो एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है

विदेश भवन बनने से क्या फायदा होगा?

विदेश मंत्रालय से जुड़े किसी भी काम के लिए लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पासपोर्ट आवेदकों के लिए भी आसानी होगी। अभी तक विदेश भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अलावा पासपोर्ट सेवा केंद्र भी एक साथ शिफ्ट होंगे। अभी तक दोनों दफ्तर किराए की बिल्डिंग में चल रही है। इन दोनों दफ्तरों की दूरी छह किलोमीटर है। जिससे दस्तावेजों में कुछ दिक्कत आने पर आवेदकों को दोनों दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.